फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Sun, 01 Oct 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गोविंद नगर से निकाली शोभायात्रा मंे शमिल सीता माता की झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में मुक्ति संग्राम पर्व पर विभिन्न जगहों पर भगवान श्री राम सहित उनकी सेना की भव्य शोभयात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अलग-अलग बैंडबाजे और देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे।  
विज्ञापन


श्री कृष्णा-राम नाटक क्लब के तत्वावधान में जुबली से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा नेहरू मार्केट, शहीदगंज, मोरगंज बाजार, दाल मंडी पुल, मटियाला महल, नवाबगंज चौक से होते हुए चकराता मार्ग स्थित राजकीय क्रीड़ा स्थल पर आयोजित दशहरा महोत्सव स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की सवारी चल रही थी। रथ पर सवार रावण अपनी हंसी से लोगों को डरा रहा था तो पवन पुत्र श्री हनुमान प्रसाद वितरित कर लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे। विजय रथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और लक्ष्मण विराजमान थे।
विज्ञापन


रथ का सारथी बनने का सौभाग्य समाजसेवी नवीन मक्कड़ को प्राप्त हुआ। प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विवेक दुआ, रम्मी धवन, साजन गंगा, नीरज कामरा, राजकुमार नरूला, अनिल अरोड़ा, चंद्रमोहन अरोड़ा, आशू शर्मा, मुरली खन्ना, राजेंद्र लांबा, अशोक खुंगर, विवेक मनोचा, हरप्रीत सिंह भाटिया शामिल रहे। 

उधर, भारतीय कला मंच श्री रामलीला सभा द्वारा गोविंदनगर मैदान से निकाली गई शोभायात्रा दशहरा महोत्सव स्थल गोविंदनगर मैदान पर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सबसे आगे भगवान श्री गणेश का रथ, सभा का बैनर, उनके पीछे चार घोड़े, विभिन्न बैंड, भगवान श्री विष्णु, भरत व शत्रुघ्न, राधा-कृष्ण, महादेव शंकर, पंचवती में सीता, रावण और प्रभु श्री राम व लक्ष्मण का रथ तथा बैग पाइपर पर धुन बजाते हुए कलाकार चल रहे थे। अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह, संयोजक नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरुण शर्मा, बिशन लाल, भारत वर्मा, सन्नी गुलाटी, विशाल बजाज, देवांग, राजकुमार शामिल रहे। 

वहीं, श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब द्वारा अंबाला रोड स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो गांधी पार्क में पहुंचकर संपन्न हुई। देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र कुमार, दशहरा प्रमुख विपिन जैन, महामंत्री गुरदीप सिंह बावा, गुरमीत, राकेश वत्स शामिल रहे।

रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी से शोभायात्रा  निकाली गई, जो दशहरा स्थल  रेलवे कॉलोनी मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्क, राजीव, सन्नी, राजीव, आशू शामिल रहे।  

मुस्लिम समाज ने किया शोभायात्रा का स्वागत
सहारनपुर। श्री कृष्ण राम नाटक क्लब और प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा विजय दशमी पर निकाली गई शोभायात्रा का चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।

स्वागत करने वालों में जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, मुहम्मद आरिफ खान, हाजी सगीर, चांद खान, माजिद खान, सय्यम तंजीम, खलीफा गुफरान, शेख जहांगीर, इजहार अख्तर, हस्सान राणा, हाजी अकबर, वासु बंसल शामिल रहे। शोभायात्रा के संचालकों ने जामा मस्जिद में नमाज के दौरान  बैंडबाजा बंद कराकर एकता का संदेश दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें