फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों संग निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ स्थित पैरामाउंट कॉलोनी में महादेव मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में निकली शोभा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बैंडबाजों संग निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। पैरामाउंट ट्यूलिप स्थित श्री महादेव देवस्थानम मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पांचवे दिन बैंडबाजों संग शोभायात्रा निकाली गई।
रविवार को मंदिर परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा नगर भ्रमण करने के बाद मंदिर पर संपन्न हुई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों पर श्रद्घालु प्रभु नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष मयंक अरोड़ा ने भव्य मंदिर का निर्माण होने पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। महासचिव सर्वेश पाराशर ने कहा कि क्षेत्रवासी सौभाग्यशाली है। क्योंकि, भगवान भोलेनाथ ने मंदिर निर्माण और धार्मिक कार्य के लिए उन्हें चुना है। कोषाध्यक्ष अवनीश ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कराने का सौभाग्य बहुत ही पुण्य कर्मों से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, केएल अरोड़ा, सुनील सूरी, मुकेश शर्मा, राकेश अग्रवाल, गोकरण दत्त शर्मा, अतुल कपिल, अमित शर्मा, मनीष अरोड़ा, डाक्टर अनुपम मलिक, प्रवीन गुप्ता, अनिल अरोड़ा, राजमोहन, अभिषेक चौधरी, राजन नौसरान, सुरजीत सिंह, विवेक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें