फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगी प्रियंका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगी प्रियंका गांधी
विज्ञापन

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गईं हैं। तीन दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ ही प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन

28 अगस्त को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में लगने वाले प्रशिक्षण शिविर में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटियों के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक, सेक्टर अध्यक्ष, न्याय पंचायतों के अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही जिले से ऑनलाइन भी कार्यकर्ता शिविर से जुड़ सकेंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के साथ ही भाजपा सरकारों को घेरने की रणनीति बनाते हुए टिप्स देंगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है। इसके पश्चात कांग्रेसी विशेष अभियान चलाकर घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि प्रात: नौ बजे से शाम तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा, जिसमें राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद, प्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष व पश्चिमी प्रदेश प्रभारी पंकज मलिक जी प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव गौरव भाटी सहित विधायक भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें