फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पृथ्वी का रजत पदक पर पंच, मिला खेलो इंडिया का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-
विज्ञापन

सहारनपुर। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक हुई 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पृथ्वी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। पृथ्वी ठाकुर झांसी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वह जिले के पुंवारका ब्लॉक निवासी हैं।
विज्ञापन




कोच सुनील कुमार ने बताया कि पृथ्वी ठाकुर ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को मात दी। रजत पदक हासिल करने के बाद उनका चयन खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पिता सुशील ने बताया कि पृथ्वी छात्रावास में रहकर खासी मेहनत कर रहा है। उसने अपने पदक को अपनी बहन को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि पृथ्वी का सपना ओलंपिक में खेलकर देश के लिए मेडल जीतना है। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनके प्रदर्शन पर प्रवीण कुमार, मनोज ठाकुर, प्रमोद कुमार आदि ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें