फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की तबियत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला कारागार में बुधवार की शाम सात बजे एक बंदी की तबियत अचानक बिगड़ गई। बंदी रक्षक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गागलहेड़ी निवासी मुकेश कुमार (38) शराब की तस्करी के मामले में 23 अप्रैल को जेल गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि बुधवार की शाम अचानक मुकेश की तबियत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुरूआती जांच में चिकित्सकों ने बताया कि हाई ब्लडप्रेशर के बाद हार्ट अटैक की वजह से बंदी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बंदी की मौत के सही कारण पता लग पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें