फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने दिए तौल केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

विज्ञापन
भैंसराऊ में गौशाला का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव बीएल मीणा - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं जिले में नोडल अधिकारी बीएल मीणा ने सोमवार को धान क्रय केंद्र, गन्ना तौल केंद्रों और भैंसराऊ स्थित गोशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अधीनस्थों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बीएल मीणा सोमवार दोपहर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डा एस चनप्पा के साथ सबसे पहले कैलाशपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के नहीं मिलने पर फोन से ही दो किसानों से बात करके धान का भुगतान होने की बाबत जानकारी ली। इसके बाद प्रमुख सचिव ने दया शुगर मिल के छुटमलपुर द्वितीय गन्ना तौल केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मिले किसान सुखबीर सिंह से उन्होंने पर्ची समय से मिलने की बाबत पूछा तो उसने बताया कि पर्ची एसएमएस से आती है। यहां उन्होंने निरीक्षण पंजिका की चौथी कार्बन प्रति पठनीय न होने पर इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मिल के जीएम केन रविंद्र सिंह ग्रेवाल से उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने तौल केंद्र पर किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को कहा। इसके बाद वे कमालपुर स्थित तौल केंद्र पहुंचे जो बंद मिला। यहां से प्रमुख सचिव भैंसराऊ स्थित गोशाला पहुंचे। जहां उन्होंने बीमार गोवंश का उचित उपचार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चारे की गुणवत्ता और साफ सफाई की व्यवस्था में और सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मणि मोहन त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें