फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में जनपद प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के पंजीकरण में प्रदेश में पहले स्थान पर है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इन श्रमिकों को नियमित तौर पर अंशदान जमा करना होता है। 60 वर्ष की आयु के बाद इन पंजीकृत श्रमिकों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में जनपद ने प्रदेश में सर्वाधिक पंजीकरण कराकर बाजी मार ली है। जनपद में इस योजना के तहत 20314 पंजीकरण हो गए है, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। सरकार की इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के घरेलू कर्मकार, स्ट्रीट वेंडर, मध्याह्न भोज कर्मकार, बोझा ढोने वाले, ईंट भट्ठों के श्रमिक, निर्माण कर्मकार, हथकरघा कर्मकार, कृषि कार्य में लगे श्रमिक, धोबी, ग्रामीण भूमिहीन कर्मकार, गली में फेरी लगाने वाले जिनकी प्रतिमाह आय 15 हजार रुपये से कम हो, आते हैं। श्रम निरीक्षक एनके चौधरी ने बताया कि इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमिक की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इन श्रमिकों को 55 से 200 रुपये प्रतिमाह नियमित तौर पर अंशदान जमा करना होगा। पंजीकृत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक पंजीकरण होने पर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के टॉप फाइव जिले
जनपद--------------पंजीकरण
सहारनपुर------------20314
कुशीनगर------------20265
हरदोई---------------19202
गोरखपुर-------------15357
महाराजगंज----------13074
श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें