-निजी स्कूलों के साथ ही सरकारी स्कूलों में भी हुआ प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परीक्षा पर चर्चा 2022 कार्यक्रम का स्कूलों में प्रसारण दिखाया गया। विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों ने भी कार्यक्रम को देखा। हालाकि स्कूलों में अवकाश, परीक्षा आदि की वजह से कार्यक्रम सभी स्कूलों में नहीं हो सका।
सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल की ओर से एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई। दसवीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थी कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूर्वाह्न 11 बजे से पहले ही हॉल विद्यार्थियों और शिक्षकों से भर गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रधानमंत्री की एक एक बात को सुना। कई छात्र उनके टिप्स को नोट करते नजर आए। प्रधानाचार्य राजीव कुमार शुक्ला ने छात्रों को कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक आरपी शर्मा, उप शिक्षा निदेशक उमेद सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त के निर्देश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर में प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया। प्रधानाचार्या शोभा चैधरी ने बताया कि मोदी जी की परीक्षा का तनाव कम करने और मार्क्स को लेकर तनावमुक्त रहने की सलाह विद्यार्थियों को अवश्य आत्मसात करनी चाहिए। कार्यक्रम में अनेक स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे थे।