फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिला पंचायत चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के दिल्ली रोड स्थित मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में एएसपी और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वह जिला पंचायत चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी करें। पंचायत स्तर की समस्याएं जानने के साथ लोगों से संपर्क बनाकर सामाजिक सक्रियता बढ़ाएं। इस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह ने मनमोहन सागर को एससी-एसटी मोर्चा जिला महासचिव और रोहित नौटियाल को विधानसभा क्षेत्र बेहट प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा एडवोकेट सोनू कुमार और अन्य कार्यकर्ताओं को भी अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मंडल प्रभारी प्रवीण गौतम ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में कार्यकर्ता 29 दिसंबर को भूख हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। इस बारे में कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप कांबोज को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर अनुज कुमार जगरौली, अमान खान, अजय गौतम, सतीश गौतम, महताब अली, टिंकू कपिल, प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें