फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहा विपक्ष

विज्ञापन
नकुड़ में कंबल वितरण करते मंत्री डा धर्म सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कृषि कानूनों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहा विपक्ष
विज्ञापन

नकुड़। आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष कृषि कानूनों के नाम पर किसानों को बहकाकर ओछी राजनीति कर रहा है। जबकि भाजपा सरकार गरीब व किसानों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आयुष मंत्री रविवार को ब्लाक सभागार में गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए साहसिक कदम उठाए। लाकडाउन के दौरान हर गरीब के घर मुफ्त राशन भेजा गया। प्रवासी मजदूरों को संकट की घड़ी में उनके घर तक भेजा गया। किसानों के हित के लिए कृषि बिल पास किए गए। जबकि विपक्षी दल किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। कार्यक्रम में असहाय लोगों को निशुल्क कंबल बांटे गए। एसडीएम हिमांशु नागपाल, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, ईओ सुनील सरोज, भाजपा नेता डायरेक्टर अनिल सैनी, राकेश वर्मा, राजपाल प्रधान, प्रीतम प्रधान, राजेश त्यागी सहित तहसील व नगरपालिका कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें