फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से निपटने के लिए तैयारी शुरू, आरक्षित किए डेंगू वार्ड

विज्ञापन
हारनपुर में एसबीडी जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रखे बेड। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
डेंगू से निपटने के लिए तैयारी शुरू, आरक्षित किए डेंगू वार्ड
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिए हैं। इसके साथ ही यहां पर सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है। वार्डों में मच्छरदानी भी रखवाई गई हैं।
उमस भरी गर्मी में वायरल बुखार ने पैर पसार रखे है। जिसके चलते सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में अधिक भीड़ होने के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसबीडी जिला अस्पताल में 10 बेड का एक डेंगू वार्ड रिजर्व करा दिया है। वार्ड में डेंगू मरीजों को भर्ती किया जाएगा। यहां पर मच्छरदानी भी रखवाई गई है। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड के वार्ड बनाए गए हैं। सीएमओ ने निर्देश दिए कि मरीजों को मच्छरदानी में ही रखा जाए। क्योंकि, अगर डेंगू मरीज को किसी मच्छर ने काट लिया और उस संक्त्रस्मित मच्छर ने अगर किसी दूसरे व्यक्ति को काट लिया तो वह भी डेंगू की चपेट में आ सकता है। ऐसे में मच्छरदानी की व्यवस्था बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू की मुफ्त होगी जांच
जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि किसी प्रकार से यदि व्यक्ति को लगे कि उसे डेंगू हो सकता है तो वह जिला अस्पताल में जाकर अपनी जांच करा सकते हैं। डेंगू की जांच निशुल्क की जा रही है। हालांकि जिला अस्पताल की पैथालॉजी में अभी तक डेंगू का मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें