फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढेगी औषधीय खेती, अनुदान देगा उद्यान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ेगी औषधीय खेती, अनुदान देगा उद्यान विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए जनपद में औषधीय खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए किसानों अनुदान भी दिया जाएगा। उद्यान विभाग किसानों को न सिर्फ पौध और बीज निशुल्क उपलब्ध कराएगा बल्कि तकनीकी एवं फसल की बिक्त्रस्ी में भी सहयोग भी दिलाएगा। जनपद को 32 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औषधीय खेती कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अश्वगंधा, शतावर, तुलसी, सफेद मूसली, स्टीविया और घृतकुमारी शामिल हैं।
राज्य आयुष मिशन योजना के तहत जनपद में औषधीय खेती कराई जाएगी। इसके लिए उद्यान विभाग किसानों को न सिर्फ अनुदान देगा बल्कि तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा। इस योजना में जनपद को 32 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है। इसमें सर्पगंधा की खेती के लिए लागत का 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा, जबकि अश्वगंधा, शतावर, तुलसी, घृतकुमारी, सफेद मूसली, स्टीविया की खेती पर 30 प्रतिशत अनुदान होगा। इसके अलावा किसानों को तकनीकी सहयोग भी उद्यान विभाग की और से उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद में करीब 170 हेक्टेयर में औषधीय खेती हो रही है।
विज्ञापन

क्त्रस्ेता एवं उत्पादकों की होगी बैठक
राज्य आयुष मिशन योजना के तहत जनपद में होने वाली औषधीय खेती के लिए किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी सहयोग दिलाया जाएगा। जिससे उच्च गुणवत्तायुक्त फसल तैयार हो सके। इसके बाद इन फसलों के बढ़िया भाव दिलाने के लिए किसानों की ग्राहकों से बैठक कराई जाएगी। औषधीय उत्पादों की जनपद के आसपास अच्छी मांग है।
विज्ञापन

जनपद में औषधीय फसलों की ओर किसानों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इस समय करीब 170 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न प्रकार की औषधीय खेती हो रही है। राज्य आयुष मिशन योजना के तहत 32 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें किसानों को अनुदान दिया जाएगा। -- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
जनपद में औषधीय खेती-
फसल क्षेत्रफल
रूसा 10 हेक्टेयर
राखी बेल 20 हेक्टेयर
अश्वगंधा 20 हेक्टेयर
तुलसी 50 हेक्टेयर
एलोवीरा 50 हेक्टेयर
ब्राह्मी 05 हेक्टेयर
कालमेघ 05 हेक्टेयर
शतावर 10 हेक्टेयर।
नोटऱ् उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें