फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 29 को एक हजार कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में 29 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में करीब एक हजार कन्याओं की शादी कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का ऑनलाईन पोर्टल निर्गत है। जिस पर कन्या की ओर से सामूहिक विवाह के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर बडा कार्यक्रम होने जा रहा है। यह कार्यक्रम नुमाइश मैदान में कराया जाएगा। इस दौरान पात्र एक हजार से अधिक जोडों की शादी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत 35 हजार रुपए कन्या के बैंक खाते में, 10 हजार रुपए की विवाह संस्कार सामग्री और छह हजार रुपए व्यवस्था पर खर्च किए जाएगे। इस तरह से कुल 51 हजार रुपए का लाभ दिया जाएगा। बताया कि कन्या के परिवार के पास राशन कार्ड, दो लाख रुपये प्रतिवर्ष आय का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, वर-वधु के आधार कार्ड आदि होना आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें