फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर थाने को नये भवन में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित में साइबर क्राइम कार्यालय का बनाया जा रहा द्वार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल स्तर पर बनाए साइबर थाने को नये भवन में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए थाना कार्यालय के सामने की दीवार को तोड़ा गया है। यहां पर इस कार्यालय के लिए मुख्य द्वार बनाया जाएगा। मुख्य द्वार बनाने के बाद ही साइबर थाने के भवनों में निर्धारित स्टाफ को शिफ्ट करने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

साइबर श्रेणी के अपराधों पर नियंत्रण के लिए मंडल स्तर पर साइबर थाना स्थापित किया जा रहा है। यहां मंडल स्तर पर सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों के मामलों की सुनवाई की जा सकेगी। इससे पहले यह काम बेहद सीमित स्तर पर साइबर सेल कर रही थी। कुछ दिन पहले ही शासन स्तर पर 18 जिलों में साइबर थानों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की। थाने के भवनों की रंगाई पुताई के बाद अब दीवार तोड़कर मुख्य द्वार का निर्माण शुरू किया जा रहा है। उम्मीद है कि अब यह थाना जल्द ही पूरी तरह सक्रिय हो पाएगा।
साइबर थाना प्रभारी प्रवीण यादव के मुताबिक यहां एक लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी से जुड़े साइबर क्राइम के मामलों की सुनवाई होगी। यहां शिफ्ट करने वाले स्टाफ में एक इंस्पेक्टर के अलावा दो सब इंस्पेक्टर, तीन हेडकांस्टेबल और सात कांस्टेबल शामिल होंगे। इनके लिए निर्धारित कक्ष और पटल रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें