फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट महासंघ ने की नये पदाधिकारियों की घोषणा

विज्ञापन
हकीकत नगर स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय जाट महा संघ के नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय जाट महासंघ की मासिक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने नये पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने गांव सांवलपुर नवादा के राजेश पाल को मंडल अध्यक्ष और सुरेश पाल सिंह को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।
विज्ञापन

रविवार को हकीकत नगर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में जाट समाज के वरिष्ठ नेता चौधरी सतपाल वर्मा झबीरन के निधन पर शोक जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन दहिया और जिलाध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि समाज में मृत्यु भोज और दहेज प्रथा पर पूरी तरह से पाबंदी लगनी चाहिए। इसका पालन नहीं करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। कहा संगठन नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाएगा। महासंघ के नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष राजेश पाल ने कहा एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। इसमें जगपाल सिंह, सुदेश शुक्रताल, केपी सिंह, नरेंद्र सिरोही, श्रवण बालियान, यतेंद्र पंवार, अगम तोमर, शौकेंद्र राठी, बिट्टू तेवतिया, विजय कलालहटी, अवनीश, मनोज मलिक, सुरेंद्र पाल, योगेश वर्मा, ब्रहमपाल सिंह, सोहन पाल, दुर्गेश जाखड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें