फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय रंग महोत्सव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मानसी अभिनय गुरुकुल संस्था और नगर निगम की ओर से तीन दिवसीय सहारनपुर रंग महोत्सव 2020 का आयोजन किया जा रहा है। जनमंच सभागार में 17, 18 औ 19 जनवरी को रंग महोत्सव के तहत रंगारंग कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में संस्था के अध्यक्ष केके गर्ग और सचिव योगेश पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय नृत्य दल अपनी शास्त्रीय और लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। शाम के सत्र में तीन दिवसीय दस नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसमें स्थानीय संस्थाओं के प्रतिभागियों के साथ ही हिमाचल, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, उड़ीसा, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के नाट्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। योगेश पंवार ने बताया कि 19 जनवरी को सभी नाट्य कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नगर के मुख्य मार्गों पर नाचते गात रंग यात्रा भी निकालेंगे। इसमें 200 से ज्यादा कलाकारों के शिरकत करने की संभावना है। रंगोत्सव की तैयारियां जारी हैं।
बैठक में रवि कर्णवाल, रवि किरण, पूनम गर्ग, शुभम शर्मा, आदित्य शर्मा, हिमांशु सेन, नितिन, फसीह खान, योगेश धीमान, स्वाति सैनी, चंदन धीरज, दिनेश तेजान, रविंद्र तेजान, कार्तिक, वंश, मयूर, पाहवा, लावण्या, हर्षिता, गिन्नी, अभि धीमान, रितिका, अदिबा, दिनेश, अभिनय, हरतेश, राकेश, साहिल, सौरभ, शिवम, सैम, शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें