फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर और ट्रेनें बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर और ट्रेनें बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

सहारनपुर। दीपावली, भैया दूज और छठ पर्व जैसे त्योहारों के मद्देनजर रेलवे की ओर से कुछ और ट्रेनों को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कुछ सप्ताह पहले जोनल स्तर पर ट्रेनों की डिमांड रिपोर्ट मांगी गई थी। इस रिपोर्ट में दिल्ली, बिहार और पंजाब रूट के लिए अधिक ट्रेनों को संचालित करने की जरूरत बताई गई। ये ट्रेनें इसी सप्ताह से बढ़ने की संभावना थीं। मगर पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के लंबा खिंचने के कारण इंतजार बढ़ गया है। फिलहाल राहत के तौर पर दिल्ली देहरादून शताब्दी का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दीपावली, भैया दूज और छठ पर्व जैसे त्योहारों पर हर साल एक माह पहले ही स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार कोरोना काल के कारण देरी हो गई है। अब अनलॉक पीरियड में स्पेशल ट्रेनें बढ़ने की उम्मीद है। मगर अभी किसान आंदोलन के रुकने का इंतजार हो रहा है। इसके बाद गाड़ियां बढ़ सकेंगी। ज्यादातर स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरक्षित श्रेणी का ही होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना काल में अब तक इसी श्रेणी की ट्रेनों को चलाया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी का कहना है कि रेलवे लगातार ट्रेनें बढ़ा रहा है। पंजाब में किसान आंदोलन रुकने पर प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ने की संभावना है। यात्रियों को इसका इंतजार भी है। छठ पर्व तक सबसे अधिक यात्री पंजाब, बिहार और दिल्ली रूट के रहते हैं।
विज्ञापन

जन शताब्दी एक्सप्रेस 14 तक स्थगित रहेगी
त्योहारों में नई ट्रेनों की उम्मीदों के बीच यात्रियों की परेशानियां भी जारी हैं। किसान आंदोलन के कारण जन शताब्दी एक्सप्रेस को फिलहाल 14 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया गया है। पंजाब की ओर जाने वाली अन्य ट्रेेनों को अंबाला तक चलाया जा रहा है। वहीं, सात प्रमुख ट्रेनें डायवर्ट रूटों पर चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें