फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहकर अदा की गई तीसरे जुमे की नमाज

विज्ञापन
सहारनपुर में चौकी सराय स्थित घर पर जुमे की नमाज अदा कर कुरान पढ़ कर दुआ करते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रमजान माह के तीसरे जुुमे की नमाज लोगों ने घरों में रहकर अदा की। मस्जिदों में वहां के इमामों ने नमाज अदा कराई। इसके साथ ही देश में खुशहाली और कोरोना वायरस से बचाव की दुआ की गई।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार को तीसरे जुमे की नमाज अदा की गई। महानगर सहित चिलकाना में मस्जिदों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए तीन-तीन लोगों ने नमाज अदा की। इसी तरह देवबंद, गंगोह, नकुड़, रामपुर मनिहारान, बेहट, सरसावा, नानौता, छुटमलपुर, बड़गांव सहित पूरे जिले में नमाज के बाद देश में खुशहाली और कोरोना वायरस से बचाव की दुआ की गई। नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने अपील जारी करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतनी है। इसलिए सभी लोग अहतियात बरतें और शासन के निर्देशों का भी अनुपालन करें।
घरों में ही अदा करें अलविदा जुमे और ईद की नमाज: एसएसपी
सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि अलविदा जुमे और ईद की नमाज भी घरों में रहकर ही अदा करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कहीं पर भी भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। सभी लोग सोशल डिस्टेंस और सरकार के निर्देशों का पालन करें। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही उन्होंने रोजेदारों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें