फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को भी श्रद्धाभाव से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी का शुभारंभ शंकरपुरी कॉलोनी में नाथीराम के निवास स्थान से धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज ने श्री बालाजी महाराज, कोतवाल साहब, प्रेतराज सरकार के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभातफेरी को राघवपुरम में लाखन के आवास पर विश्राम दिया गया। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि बालाजी महाराज की भक्ति में ही शक्ति समाहित है, जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से बालाजी महाराज की आराधना करता है, प्रभु उसका कल्याण करते हैं। प्रभातफेरी में प्रभु श्रीराम और बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान सुभाष सैनी, अनुपम गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, मयंक गर्ग, रितेश गर्ग, राम किशोर गुप्ता, पंडित कमलनयन, शरद शर्मा, दिनेश गर्ग, मनोज वालिया, अजय सूरी, विवेक गुप्ता, मयंक जोशी, बंटी विजन, शुभम सैनी, गोविंद प्रसाद, अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें