फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल रैली में किया मोदी सरकार का गुणगान

विज्ञापन
भाजपा की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और साथ में प्रदेश मह? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की वर्चुअल जन संवाद रैली को जिले में भाजपाइयों और लोगों ने ऑनलाइन सुना।
विज्ञापन

रविवार की शाम आयोजित हुई रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कोरोना माहमारी से देश को बचाने में भाजपा सरकारें पूरी मेहनत के साथ लगी हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि गुर्जर और बकरवाल जाति को जम्मू-कश्मीर में अब आरक्षण मिलेगा। ताकि इस समाज के लोग जम्मू-कश्मीर में सरकार का प्रतिनिधित्व भी कर सकें। आज तक जम्मू-कश्मीर इन जातियों से कोई जनप्रतिनिधि नहीं बना था। वाल्मीकि समाज को हर क्षेत्र में नौकरी देकर उत्थान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपलब्धियां गिनवाई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलिव अर्पित कर जनसंवाद रैली की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, कीरत सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघवलखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, रविंद्र मोल्हू, मुकेश चौधरी, महामंत्री किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, योग चुघ, विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना।

भाजपा की वर्चुअल रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संबोधन को सुनते महानगर के पदाधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें