फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और हारे प्रत्याशी के समर्थकों में संघर्ष, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव सलेमपुर में ग्राम प्रधान पद की मतगणना संपन्न होने के बाद विजेता और हारे पक्ष के बीच कहासुनी के बाद लाठी डंडे चल गए। पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सलेमपुर में नकली सिंह दरोगा आठ मतों से विजयी घोषित हुए थे। मतगणना केंद्र पर रिकाउंटिंग की मांग को लेकर हारे प्रत्याशी कुसुम देवी के समर्थकों ने हंगामा किया था। वहां पुलिस ने मामला शांत करा दोनों पक्षों को गांव भेज दिया था। इसके बाद रविवार की रात डेढ़ बजे इसी मामले को लेकर दोनो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। संघर्ष में प्रधान नकली सिंह पक्ष के मनोज पुत्र नकली, नरेश पुत्र कूड़ा सिंह, अजय पुत्र विनोद, नकली सिंह पुत्र अमर सिंह, रवि पुत्र प्रेम तथा हारे हुए पक्ष के देवेंद्र पुत्र राजपाल, आजाद पुत्र भोपाल, निहाल पुत्र अनिल, अशोक पुत्र सूबे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची रामपुर पुलिस ने दोनों पक्षो के साथ सख्ती करते हुए समझा बुझाकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए सभी नामजद लोगों गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ झगड़ा करने और महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें