प्रदीप शर्मा फिर बने तहसील सदर लेखपाल संघ के अध्यक्ष
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील सदर शाखा के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में प्रदीप शर्मा को अध्यक्ष और विजेंद्र सिंह को सचिव पद पर दोबारा चुना गया। शेर सिंह, अनिल पंवार और राजेश चौहान ने निर्वाचन कराया। नवनिर्वाचत पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
मंगलवार को तहसील परिसर में हुए चुनाव में मुकेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और चैन सिंह को उप सचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर शमीम अहमद और लेखा परीक्षक पद पर ऋचा उपाध्याय चुने गए हैं। इसके अलावा परगना प्रतिनिधियों को भी चुना गया। इसमें दानिश खान को सुल्तानपुर परगना, नवीन सैनी को सलेमपुर, हिमांशु चौहान को बरथा कायस्थ, पंकज पंवार को दरा शिवपुरी, विकास कुमार को पठानपुरा और कन्हैयालाल को हरोडा परगना प्रतिनिधि चुना गया। परगना कोटा से अभिषेक सोम, गागलहेडी से श्याम डेमलानी, घुन्न से रजनीश चौहान और पुंवारका से राकेश सैनी प्रतिनिधि चुने गए है। इसके अलावा प्रदीप गुप्ता, गुरदेव, अब्दुल कादिर, रवि सैनी, आतोष कुमार, अजय कुमार, सुल्तान सिंह, रब्बानी राव, अमित खटाना और पदम सिंह जिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं।