फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एशियाड से मेडल जीतकर लौटीं प्राची चौधरी का भव्य स्वागत, डीएम ने भी किया सम्मानित

Tue, 17 Oct 2023 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : चीन से मेडल लेकर सहारनपुर पहुंचीं प्राची चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भी गांव पहुंचकर प्राची को सम्मानित किया।
विज्ञापन
सहारनपुर में प्राची चौधरी का भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में आयोजित 19वें एशियन खेलों की 400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतने वाली प्राची का जनपद लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन सहारनपुर, सरसावा नगर और गांव पहुंचे जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने प्राची की हौसला अफजाई की। प्राची को खुली जीप में खड़ा कर स्टेशन से घर ले जाया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने गांव पहुंचकर प्राची को सम्मानित किया।

विज्ञापन


प्राची सोमवार की सुबह दिल्ली से ट्रेन से दोपहर 12:40 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, एसडीएम नकुड़, विपिन द्विवेदी, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने प्राची को फूला मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। यहां से पुलिस की खुली जीप में प्राची को उसके गांव के लिए रवाना किया गया। उनके साथ पिता भी गाड़ी में सवार रहे।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें दर्दनाक: जिंदा तड़पते रहे मजदूर, नसीब में लिखी थी मौत, पांच की टूट गईं सांसें, धमाकों से दहल उठे लोग

विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से आदेश कुमार, बृजेश कुमार, शिवनंदन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिनेष सक्सेना ने भी हौसला बढ़ाया। सरसावा नगर पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष कोमल पंवार, राजू पंवार, कमल रोहिला, गौरव पुहाल, संदीप सैनी आदि ने प्राची चौधरी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में साबुन फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और छह घायल, तीन मकान धराशायी, राहत-बचाव कार्य में जुटी NDRF
विज्ञापन

इसके बाद प्राची सीधे घर पहुंची। बेटी का भव्य स्वागत देख मां राजेश देवी, पिता जगबीर और भाई प्रियांशु व अंकित गदगद नजर आए। खुशी के मारे मां राजेश देवी की आंखें छलक आई। अजय कुमार, ग्राम प्रधान भंवर सिंह, सचिन कालियर, बबलू चौधरी, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें