फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत में वास करते हैं प्रभु

विज्ञापन
साउथ सिटी में श्रीमद् भागवत कथा करते स्वामी हरि चैतन्य - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रभु जी का परिवार की ओर से चल रहे अष्टोत्तर शत, नव कुंडीय यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, गऊ पूजन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुुुुओं ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। कथा प्रवक्ता स्वामी राघवाचार्य महाराज ने प्रभु की महिमा गुणगान किया। रविवार को स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु और बाबा बंसी वालों ने भी पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

साउथ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि शबरी जैसी भक्त होना कलयुग में मुश्किल है। कलयुग में वातावरण ऐसा हो गया है कि किसी भी कार्य को सही ढंग से सिद्ध करना बेहद मुश्किल हो जाता है। कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा एक ऐसा सार है, जिसे सुनकर मनुष्य जीवन के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और दुखों का निवारण होता है, जो व्यक्ति मन से श्रीमद्भागवत कथा का अनुसरण करते हैं, वह जीवन जीने की कला सीख जाते हैं।
इस दौरान आचार्य संजीव शास्त्री, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, नेहा जिंदल, आरपी जिंदल, ओम प्रकाश फुटेला, रमन मक्कड़, प्रणव मक्कड़, पवन मक्कड़, हंस चुग, संजय वर्मा, अनिल शर्मा, अशोक शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजय, सिद्धार्थ, घनश्याम, मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत प्रभु के शरीर के अनुरूप: चैतन्य
सहारनपुर। कथा में दूसरे दिन स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु भी पहुंचे। प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष व तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता व सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु ने श्रीमद्भागवत कथा को प्रणाम करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा प्रभु के शरीर अनुरूप है, जिसमें स्वयं प्रभु वास करते हैं। कथा के अनुसरण से मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
बंसी वाले बाबा ने दिया आशीर्वाद
सहारनपुर। कथा में बाबा बंसी वालों ने पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। भंडारा स्थल देखने के बाद बाबा बंसी वाले महाराज ने व्यवस्थाएं देखी और प्रभु जी का परिवार की ओर से की गई सुंदर व्यवस्था की सराहना करते हुए अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय को साधुवाद दिया।
मुक्ति का मार्ग है श्रीमद्भागवत: कृष्णात्रेय
सहारनपुर। प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष व तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत मुक्ति का मार्ग है। प्रत्येक मनुष्य को श्रीमद्भागवत कथा का अनुसरण करना चाहिए। इसके साथ ही अभिषेक कृष्णात्रेय कार्यक्रम में आए संतों, विप्र परिवार के सदस्यों, दंडी स्वामियों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी तक नियमित कार्यक्रम चलेगा।
शिविर लगाकर की जांच
सहारनपुर। साउथ सिटी में हैंडस टू केयर संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसका उद्घाटन प्रभु जी का परिवार के अध्यक्ष पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने किया। चिकित्सकों की टीम ने धार्मिक उत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं, विप्र परिवार के सदस्यों, दंडी स्वामियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष परम बत्रा, पार्षद ज्योति अग्रवाल, निकिता मनुजा, प्रवीन मोगा आदि मौजूद रहे।

साउथ सिटी में श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लेती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

साउथ सिटी में श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे बाबा बंशीवाले- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें