फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी जयंती पर काली मंदिर से निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
गंगोह में शाकंभरी जन्मोत्सव को लेकर प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर पीठ बाजार स्थित काली मंदिर में कार्यक्रम शुरू हुए। वहीं, सोमवार को भंडारा होगा।
विज्ञापन

मां शाकंभरी जन्मोत्सव पर्व मनाने के लिए तैयारियां कई दिन से की जा रही थीं। रविवार को जन्मोत्सव पर कार्यक्रम शुरू कर दिए गए। पीठ बाजार स्थित मां काली मंदिर को जहां रोशनी से सराबोर किया गया। वहीं, मंदिर को शाक-सब्जी से सजाया गया। रविवार सुबह कार्यक्रम की शुरूआत प्रभात फेरी से की गई। श्रद्धालुओं ने पीठ बाजार से ही प्रभात फेरी निकाली। मां की झांकी के साथ प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई पीठ बाजार में संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में आरती की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुजारी सूर्यकांत शर्मा, बृजमोहन वर्मा, शशिकांत शर्मा, योगेंद्र शर्मा, अनिल नामदेव, गौरव शर्मा, डिंपल माहेश्वरी, अजय गुप्ता, अर्पित गोयल, अमित गर्ग, आदित्य शर्मा, मुनेश नामदेव, सागर शर्मा व जितेंद्र नामदेव रहे। इस अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में विभिन्न लोगों ने भाग लिया। दिनभर चले कार्यक्रम के बाद शाम को जागरण के बाद सोमवार को भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी पंडित सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सोमवार को होने वाले भंडारे में मुख्य प्रसाद के रूप में सजाई गई शाक-सब्जी ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें