फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर में आग लगी, दो कर्मचारी झुलसे

Wed, 14 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बुधवार शाम आई तेज आंधी के कुछ देर बाद ही मंडी समिति रोड पर 33 केवीए के बिजलीघर में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ लगी आग में सब स्टेशन आपरेटर और लाइनमैन झुलस गए। उन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। बाद में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इस बिजलीघर से जुड़े चार फीडरों की लगभग 18 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।
विज्ञापन


हादसा बुधवार शाम करीब सवा चार बजे हुआ। घटना के समय नवाबगंज चौक निवासी सब स्टेशन आपरेटर मोहम्मद यासिफ और मेहंदी सराय निवासी लाइन मैन मोहम्मद रफी वहीं मौजूद थे। मेहंदी सराय का ही रहने वाला संविदा कर्मचारी राज अली बाहर स्कूटर पर खड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले बिजलीघर में सप्लाई नहीं थी। जब अचानक सप्लाई शुरू हुई तो इनकमिंग लाइन में बड़ा फाल्ट हो गया।

इस फाल्ट के कारण तेज धमाके के साथ अचानक आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। वहां मौजूद सब स्टेशन मास्टर मोहम्मद यासिफ और लाइन मैन मोहम्मद रफी झुलस गए। उन्हें राज अली ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना की खबर मिलते ही पॉवर कारपोरेशन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच करीब एक घंटे की मशक्कत में आग को बुझाया।
विज्ञापन


आग बुझने तक बिजलीघर में कई मशीनें और बड़े केबिल जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था। पॉवर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि बिजलीघर की इनकमिंग लाइन के ब्रेकर में फाल्ट से यह हादसा हुआ। गर्म तेल के बाहर की ओर आने से आग बढ़ गई और कर्मचारी झुलस गए। थाना मंडी प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि हादसे के बाद आग पर काबू पाने के कारण बड़ी क्षति टल गई।

24 घंटे ठप रहेगी 18 कॉलोनियों की आपूर्ति
बिजलीघर में हादसे के कारण इस स्टेशन से जुड़े चार फीडर मेहंदी सराय, पीर वाली गली, इंदिरा चौक और गोटे शाह के अंतर्गत आने वाली करीब 18 कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि करीब 24 घंटे बाद ही अब आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें