छापे में पकड़ी 51 जगह बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने दूसरे दिन पुराने शहर में छापा मारकर 51 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो दिन के अभियान में 100 से अधिक जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी जा चुुकी है।
चेकिंग अभियान का नेतृत्व अधीक्षण अभियंता पंकज की ओर से किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह दाउद सराय, सराय अहमद, मंसूर कॉलोनी, 62 फुटा रोड, जाटवनगर आदि इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 51 लोग बिना किसी वैध संयोजन के कटिया डालकर विद्युत सप्लाई लेते हुए पाए गए, जिनमें विरुद्घ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें बद्दू अहमद निवासी दाउद सराय, आकिल निवासी काजी का मोहल्ला, दिलशाद निवासी सराय अहमद अली, अब्दुल रहुफ निवासी इंद्रा चौक, इरशाद निवासी पीर वाली गली, सुखराम निवासी जाटवनगर, अशोक कुमार आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पांच घरेलू बिजली से प्रतिष्ठान पर बिजली चलाते हुए मिले, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विद्युत निगम के दो दिन के अभियान में 100 से अधिक जगहों पर लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। टीम में अधिशासी अभियंता अनिल अरोड़ा, उपखंड अधिकारी जनक नगर जवाहर सिंह, वकार अहमद, आदित्य कुमार, कार्तिक गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनिल कुमार शामिल रहे।