फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
देवबंद में सांपला रोड स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। फुलास अकबरपुर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सांपला रोड स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक्सईएन से विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

फुलास अकबरपुर फीडर से जुड़े सांपला वक्काल, सांपला खत्री, परोली, फुलास-फुलासी और थीतकी गांवों के लोग बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान शहजाद गाड़ा के नेतृत्व में सांपला रोड स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। जहां विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी में भी सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। लो वोल्टेज और अंधाधुंध कटौती की जा रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान खेतों में पानी नहीं दे पा रहे हैं। जिससे फसलें सूख रहीं हैं। उन्होंने एक्सईएन डीके जैन को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सुचारु न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में हुसैनन रहमान, जावेद, इसरार, कौसेन, वसीम प्रधान सांपला वक्काल, डॉ. नफीस, चौन्ना, नवेद, शाहनजर, सदाकत, सादिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें