सहारनपुर। पुराने शहर में सब्जी मंडी पुल पर ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों को स्थानांतरित करने का कार्य होगा, जिसके चलते आज सुबह सात बजे से अपराह्न दो बजे तक चौक फव्वारा, सराफा बाजार, गौरी शंकर बाजार सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत वितरण नगरीय के अधिशासी अभियंता एके वर्मा ने बताया कि शनिवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत सब्जी मंडी पुल पर ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण पुल खुमरान बिजलीघर से चौक फव्वारा फीडर और किशनपुरा बिजलीघर के पुल जोगियान फीडर की सप्लाई प्रात: 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा चौक फुव्वारा फीडर पर सब्जी मंडी और पुल जोगियान फीडर पर चौकी सराय तक सप्लाई चालू रहेगी।