फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शालीमार एक्सप्रेस की देवबंद में पावर फेल, घंटों परेशान रहे यात्री

Thu, 06 Jun 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। पुरानी दिल्ली से जम्मूतवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस की देवबंद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अचानक पावर फेल हो गई। जिस करण ट्रेन के देवबंद स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रुके रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस की बुधवार रात 9:25 पर देवबंद पहुंचने पर इंजन में तकनीकी कमी के चलते पावर फेल हो गई। ट्रेन के न चलने से गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल बना रहा। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर से नई पावर मंगाई जा रही है, जिसके पहुंचने पर ट्रेन को चला दिया जाएगा। हालांकि रात करीब 10:15 बजे तक जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें