सहारनपुर। बृहस्पतिवार यानी आज शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं मानकमऊ, जनकनगर, अंबाला रोड, मंडी समिति और घंटाघर उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।
जैनबाग उपकेंद्र के वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबीघाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडरों पर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कटौती होगी। वर्धमान कॉलोनी, फरमानिया मस्जिद, वुडन सिटी और 62 फुटा रोड समेत कई इलाके प्रभावित होंगे।
मानकमऊ उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। जनकनगर के शालीमार फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक कटौती होगी। अंबाला रोड उपकेंद्र के पटेलनगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक और बोलीखाल फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। मंडी समिति के इंद्रा चौक फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे और बरेलियों का मदरसा फीडर पर दोपहर तीन से चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। घंटाघर उपकेंद्र के खानआलमपुरा फीडर पर दोपहर 12 से एक बजे और अंबाला रोड फीडर पर दोपहर तीन से चार बजे तक कटौती होगी। थाना मंडी फीडर पर भी दोपहर तीन से चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।