फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गुल रही बिजली जनता गर्मी में हुई बेहाल

Sat, 14 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति और गड़बड़ाती जा रही है। शुक्रवार को पूरे शहर से दिनभर बिजली गायब रहने तथा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाने की वजह से लोग गर्मी में बिलबिला उठे। लगातार गड़बड़ा रही बिजली की वजह से उपभोक्ताओं में विद्युत निगम के अफसरों के प्रति रोष है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह अचानक छह बजे शहर की बिजली चली गई थी। ऐसे में अनेक इलाकों में पानी की संकट पैदा हो गया। लोगों को नहाने तक के लिए हेंडपंपों से पानी लेना पड़ा, जबकि कई लोगों के सामने इससे भी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि बिजली आ जाएगी। इसी उम्मीद और इंतजार में उनका पूरा दिन कट गया।

शाम करीब पांच बजे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आई, मगर करीब 15 मिनट ठहनने के बाद फिर गायब हो गई। इसके बाद छह बजे फिर बिजली ने दर्शन दिए, मगर शहर के कुछ ही इलाकों में।
विज्ञापन


लगातार करीब 12 घंटे बिजली गायब रहने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार रुला रही बिजली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। 

देहात की हालत बद से बदतर है, जहां उपभोक्ताओं को 24 घंटे में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल पा रही है। हकीमपुरा फीडर से जुड़े गांवों और कॉलोनियों में रातभर बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान हैं। उधर, एक्सईएन नीरज कुमार ने शुक्रवार को दिनभर बिजली गायब रहने की वजह शेखपुरा स्थित 220 केवीए बिजलीघर पर काम होना बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें