फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से शहर और देहात के उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से नगर और देहात के उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन

तीतरो। बिजली कटौती के चलते नगर और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन का चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर सहित गांव सालियर, माधोपुर, मनहोरा, कोला खेड़ी, पूजना, जमालपुर, बेर खेड़ी हिंदू, रादौर, भाबसा आदि में कटौती के चलते मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात को दस बजे बिजली आती है। हर घंटे बाद कट लगता रहता है और सुबह पांच बजे बिजली गुल हो जाती है। दिन में दो या तीन घंटे बिजली रहती है। इससे रोजदारों का भी गर्मी में बुरा हाल रहता है। किसानों को सिंचाई में भी परेशानी आ रही है। किसान चौधरी कुलबीर, रमेश सिंह, राम कुमार आदि ने बताया कि बेर खेड़ी उपकेंद्र से आठ माह पहले 33 हजार वोल्ट क्षमता की विद्युत लाइन के तार चोरी हो गए। इसके बाद इसे तीतरो बिजलीघर से जोड़ दिया। इसके चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्र को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण मांगेराम, दिलशाद, मोनू, सोनू, सुभाष कुमार, राजू आदि ने बिजली में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जेई प्रवीन ने कहा शीघ्र ही बिजली आपूर्ति में सुधार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें