फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म कर्मियों ने नहर में डालीं मृत मुर्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। क्षेत्र से होकर गुजर रही गंग नहर में मृत मुर्गियां पड़ी मिलने से लोग बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में आ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कंटेनर पलटने से मरी मुर्गियों को पोल्ट्री फार्म कर्मचारियों ने नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ग्राम भनेड़ा खेमचंद से होकर गुजर रही गंग नहर के पास से खेतों में जा रहे ग्रामीणों ने नहर में मृत मुर्गे मुर्गियां देखीं। गंग नहर में मृत मुर्गियां मिलने से क्षेत्रवासियों में बर्ड फ्लू से मुर्गियां मरने की आशंका पर नहर में गिराने से डर व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे जंधेड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज ललित तोमर ने मृत मुर्गे मुर्गियों को गड्ढा खोदवा कर दबवा दिया। चौकी इंचार्ज ललित तोमर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि रात्रि में मुर्गों से भरा एक कंटेनर पलट गया। इसमें काफी मुर्गे मुर्गियों की मौत हो गई। इसके बाद पोल्ट्री फार्म संचालक के यहां काम करने वाले लोगों द्वारा लापरवाही बरती गई और दफनाने के बजाय उन को नहर में डाल दिया। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री फार्म संचालक को इस प्रकार की दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें