फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांस्टेबल बनकर इंटर कॉलेज कर्मचारी के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 03 Mar 2026 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों(सहारनपुर)। गांव महंगी स्थित एनजे इंटर कॉलेज के एक कर्मचारी के बैंक खाते से ठगों ने धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने खुद को कांस्टेबल बता कर ठगी की। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव बाल्लू निवासी पवन सिंह के मोबाइल फोन पर बहलोलपुर पुलिस चौकी के एक कांस्टेबल के नाम से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने यूपीआई आईडी सही ढंग से कार्य न करने की बात कहकर पवन सिंह से 50 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन एक रिश्तेदार के खाते में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। कॉल करने वाले की आवाज परिचित कांस्टेबल जैसी होने के कारण पीड़ित को शक नहीं हुआ। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर 40 हजार रुपये खाते में आने का संदेश प्राप्त हुआ, जिसके बाद वह उसके झांसे में आ गया और गांव के ही एक युवक के माध्यम से 20 हजार रुपये बताए गए खाते में डलवा दिए और संबंधित नंबर पर सूचना दी।
उधर से कहा गया कि शेष रकम भी ट्रांसफर कर दें। पीड़ित ने दोबारा 20 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेज दिए। दूसरी बार संबंधित कांस्टेबल से संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी भी प्रकार की कॉल या धनराशि स्थानांतरण से इन्कार कर दिया। तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसी दिन उनके बैंक खाते में वेतन आया था, जिसे ठगों ने निशाना बनाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जागरूकता के बावजूद लोग साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं। इनसे सजग व सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें