फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दुनिया के लिए बड़ी समस्या है जनसंख्या: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विश्व जनसंख्या दिवस स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट देश के लिए ही नहीं आज पूरे विश्व के लिए एक बड़ी विकट समस्या बनती जा रही है। यदि इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो हिंदुस्तान कुछ ही वर्षों में दुनियां में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा। बढ़ती जनसंख्या को लेकर रोजगार प्रभावित होगा। देश का विकास रुक जाएगा।
विज्ञापन

यहां सीएचसी में आयोजित विश्व जनसंख्या दिवस स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण करने में सहयोग करने की अपील की। बढ़ती जनसंख्या को लेकर प्रत्येक धर्म के बुद्धिजीवी लोगों को जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत राठी ने सभी आंगनबाड़ी व आशा से कहा कि वह घर-घर जाकर महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दे। इस मौके पर दीपक सैनी, डॉ. भानु, सुखपाल, विजेंदर कुमार, देवेंद्र कुमार, शाहवेज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें