फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों पर कब्जा होने से सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
बड़गांव के मियानगी गांव में सड़क पर भरा गंदा पानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तालाबों पर कब्जा होने से सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन

सहारनपुर, बड़गांव। रामपुर मनिहारान तहसील के गांव मियानगी में स्थित दोनों तालाबों पर कब्जे किए जाने के चलते गंदे पानी की निकासी न होने के कारण सड़कों पर हो रहे जलभराव से यहां के ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो गया है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
मियानगी गांव के खसरा नंबर चार सौ और 402 में दो तालाब अभिलेखों में दर्ज हैं, लेकिन मौके पर अतिक्रमण के चलते इनका अस्तित्व समाप्त हो चुका है। इसके कारण गांव आबादी के गंदे पानी के साथ ही बरसात का पानी भी गांव की सड़कों पर भर रहा है। इससे गांव में गंदगी फैल रही है और बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। स्कूली बच्चों से लेकर सभी ग्रामीणों को भी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। सरदारा, बल सिंह, जयपाल, कंवर पाल, राज कुमार, नरपत सिंह, शेर सिंह आदि ग्रामीणों ने तालाबों पर किए गए कब्जों को हटवाने और इनकी खुदाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बड़गांव संजीव कुमार ने भी गांव की मुख्य सड़क पर भरे पानी के मद्देनजर कार्रवाई के लिए एसडीएम रामपुर मनिहारान को रिपोर्ट भेजी है। ग्राम प्रधान कुलदीप सैनी ने कहा कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी इसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उधर, एसडीएम एसएन शर्मा ने कहा उनके सामने ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच करा कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें