फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन जब्त कराई, अतिक्रमणकारियों को हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। उप जिलाधिकारी नकुड़ हिमांशु नागपाल ने कस्बे का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना वसूलने के साथ ही अतिक्रमण कर रहे लोगों को हड़काया।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु नागपाल सोमवार की शाम सरकारी अमले के साथ कस्बे में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने वार्ड नंबर एक मोहल्ला नया बास में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। वार्ड सभासद काकी कल्याण के पति डॉ. बिंदर पाल ने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की। इसके बाद एसडीएम ने कस्बे के बाजार का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम ने दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन का स्टॉक भी चेक किया। पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों का स्टाक जप्त कर उनसे जुर्माना भी वसूला। एसडीएम ने बाजार में अतिक्रमण करने पॉलीथिन का प्रयोग करने व बिना मास्क लगाएं बाजार में घूमने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, लेखा लिपिक देवेंद्र त्यागी, लिपिक राकेश छलेरिया, चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें