फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पॉलीटेक्निक के छात्र की हमला कर हत्या

विज्ञापन
देवबंद के रणखंडी गांव में छात्र की मौत के बाद उसके घर के बाहर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। रणखंडी गांव में दो किशोरों के बीच हुआ मामूली विवाद जानलेवा साबित हुआ। थप्पड़ मारने को लेकर हुए झगड़े में पॉलीटेक्निक के छात्र मनु प्रताप (17) की ईंट और पंच से हमलाकर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने नाबालिग आरोपी समेत उसके पिता को पकड़ लिया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बृहस्पतिवार को रणखंडी निवासी मनु प्रताप की गांव के ही 16 वर्षीय किशोर से किसी बात लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया गया है कि इस दौरान आरोपी के पिता ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान मनु प्रताप के सिर पर लोहे के पंच और ईंट से हमला किया गया। इसमें वह घायल हो गया। परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां उसका उपचार करा लिया। रात में ही दोनों पक्षों के बीच आपस में बैठकर बात हुई और विवाद को निपटा दिया गया। आधी रात के बाद मनु प्रताप की हालत फिर से बिगड़ गई। परिजन उसे मुजफ्फरनगर लेकर गए।
विज्ञापन

वहां, उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुबह सूचना मिलने पर एसपी देहात मयंक पाठक और सीओ अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

देवबंद के रणखंडी गांव में छात्र की मौत के बाद उसके घर के बाहर बैठे लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें