फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धुल गया प्रदूषण, सांसों को मिली साफ हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से धुल गया प्रदूषण, सांसों को मिली साफ हवा
विज्ञापन

सहारनपुर। दिवाली पर आतिशबाजी से हवा में घुले बारूद के कण रविवार की रात तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से धुल गया। परिणाम यह हुआ कि जो एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) रविवार को 374 था, वह सोमवार को 140 पर आ गया।
सर्दी के मौसम में हवा नमी के कारण ऊपर नहीं उठ पाती है। ऐसे में हवा का दबाव जमीन के आसपास ही बना रहता है। हवा में घुले धुएं और धूल के कण सांस के जरिए मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर नुकसान पहुंचाते हैं। खासकर दिल और सांस के मरीजों के साथ ही नवजात बच्चों को भी परेशानी होती है। आतिशबाजी ने हवा में प्रदूषण की मात्रा को और बढ़ा दिया था। रविवार की शाम मौसम का मिजाज बदला और करीब आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। रात में भी रुक रुककर बारिश होती रही, जिससे सांसों पर आई आफत कम हो गई। यही वजह रही कि जो एक्यूआई रविवार को 374 था वह बारिश के कारण कम हो गया और 140 दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, सोमवार को दिन में मौसम साफ होने की वजह से कोर्ट रोड पुल से करीब 50 किलोमीटर दूर पहाड़ियां भी हल्की हल्की नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ वर्जन
दिवाली के तुरंत बाद रविवार की रात तेज हवा के साथ बारिश होने से वायु प्रदूषण काफी हद तक दूर हुआ है। यह प्रकृति के साथ ही मनुष्य जीवन के लिए भी सुखदाई स्थिति है।
- एसआर मौर्य, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें