फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रात में हल्की हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण, एक्यूआई 213 रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रात में हल्की हवा चलने से प्रदूषण में कमी दर्ज की गई। एक्यूआई 213 पर आ गया। हालांकि हवा की यह स्थिति भी खराब की श्रेणी में आती है, जो संवेदनशील मरीजों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन

जनपद में बीते दस दिन से एक्यूआई चार बार 250 से ऊपर गया। रविवार को अभी तक के उच्चतम स्तर 279 पर पहुंच गया था, लेकिन रात में हल्की हवा चलने से प्रदूषण में काफी कमी दर्ज की गई। सोमवार सुबह नौ बजे तक हल्की और ठंडी हवा चल रही थी। इसकी वजह से महानगर में हवा साफ नजर आई। दृश्यता भी 500 मीटर से अधिक रही। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि रविवार को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई है, जिसका असर सहारनपुर में भी देखने को मिला है। सुबह की हवा ठंडी होने के साथ ही प्रदूषण कम रहा। उधर, तापमान में भी मामूली सा बदलाव रहा। न्यूनतम तापमान रविवार के समान 24 डिग्री सेल्सियस ही रहा, लेकिन अधिकतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई और वह 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें