फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की तैयारियां पूरी, आज पड़ेंगे वोट

Wed, 29 Nov 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चुनाव सामग्री लेने पहुंचे मतदान कर्मचारी। - फोटो : सहारनपुर में चुनाव सामग्री लेने पहुंचे मतदान कर्मचारी।
विज्ञापन
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो गई हैं। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। निर्वाचन में लगे तमाम अधिकारियों ने सीडब्लूसी जाकर व्यवस्थाएं का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक मुकेश मेश्राम, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी एस ईमेनुअल, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे और एसएसपी बबलू कुमार ने मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
मंगलवार को सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन परिसर में पहुंचना शुरू हो गई थीं। बड़ी संख्या में मतदान अधिकारियों ने अपना निर्वाचन संबंधी सामान लिया। नगर निगम में मतदान कराने वाले कर्मचारियों ने ईवीएम को चेक करके देखा। अधिकांश ईवीएम ने सही कार्य किया। एक दो-मशीनों से पोलिंग पार्टी संतुष्ट नहीं हुई तो उनको दूसरी ईवीएम दे दी गई। सभी ईवीएम में प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न और फोटो लगी हुई पर्चियां हैं जबकि नगर निकायों में बैलेट से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मत पर्ची से लेकर अन्य समान                    को लेकर मतदान स्थल के लिए रवाना हो गईं। 
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे राज्य निर्वाचन आयोग से भेजे गए प्रेक्षक मुकेश मेश्राम, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी एस ईमेनुअल, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे और एसएसपी बबलू कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
उन्होंने मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के प्रबंध के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसडीएम सदर संगीता, एसडीएम रामपुर आरके गुप्ता, एसडीएम बेहट जुगराज सिंह, एसडीएम देवबंद रामविलास यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र समेत अन्य कई अफसर मौजूद रहे।
------------
नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो गई हैं। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। निर्वाचन में लगे तमाम अधिकारियों ने सीडब्लूसी जाकर व्यवस्थाएं का निरीक्षण किया। 
राज्य चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक मुकेश मेश्राम, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी एस ईमेनुअल, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे और एसएसपी बबलू कुमार ने मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
मंगलवार को सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस कारपोरेशन परिसर में पहुंचना शुरू हो गई थीं। बड़ी संख्या में मतदान अधिकारियों ने अपना निर्वाचन संबंधी सामान लिया। नगर निगम में मतदान कराने वाले कर्मचारियों ने ईवीएम को चेक करके देखा। अधिकांश ईवीएम ने सही कार्य किया। एक दो-मशीनों से पोलिंग पार्टी संतुष्ट नहीं हुई तो उनको दूसरी ईवीएम दे दी गई। सभी ईवीएम में प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न और फोटो लगी हुई पर्चियां हैं जबकि नगर निकायों में बैलेट से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मत पर्ची से लेकर अन्य समान    को लेकर मतदान स्थल के लिए रवाना हो गईं। 
दोपहर करीब 12 बजे राज्य निर्वाचन आयोग से भेजे गए प्रेक्षक मुकेश मेश्राम, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी एस ईमेनुअल, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडे और एसएसपी बबलू कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
उन्होंने मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं के प्रबंध के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसडीएम सदर संगीता, एसडीएम रामपुर आरके गुप्ता, एसडीएम बेहट जुगराज सिंह, एसडीएम देवबंद रामविलास यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र समेत अन्य कई अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें