फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को ब्लाक कार्यालयों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालयों से कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 14 अप्रैल को सभी ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली निर्वाचन सामग्री ठीक से वितरित कराई जाए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची (अनुपूरक सहित) की 10 कार्यकारी प्रतियां त्रुटिरहित ढंग से तैयार करा लें। पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतदाता सूची की प्रतियों सहित अन्य निर्वाचन सामग्री निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी अपनी उपस्थिति में वितरित कराएं। बूथ निर्माण कराते समय पारदर्शी या कटे-फटे कपड़े का प्रयोग नहीं किया जाएगा। मंगलवार शाम चार बजे तक शुद्ध पेयजल, छाया, साउंड की व्यवस्था करा दें। प्रत्येक पोलिंग पार्टी को आवंटित बूथवार सूचना का डिस्प्ले कर दिया जाए। स्ट्रांग रूम के लिए लॉग बुक एवं सील करने के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था की जाए। पोलिंग पार्टियों को अनिवार्य रूप से दो मतपेटिका दी जाएंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी की व्यवस्था कराई जाए। अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफर की व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दो घंटे में देनी होगी सूचना
मतदान वाले दिन प्रत्येक दो घंटे में कंट्रोल रूम को सूचना देकर मतदान का प्रतिशत बताया जाएगा। सबसे पहले सुबह 9 बजे फिर 11 बजे, 01 बजे और 03 बजे एवं मतदान समाप्ति उपरांत 06 बजे सूचना दी जाएगी।
15 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश
उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने बताया कि कारखानों में कार्यरत कर्मकारों को मतदान के लिए 15 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें