फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीएम के संभावित दौरे से सियासी हलचल हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर दौरे की चर्चाओं ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। चर्चा है कि प्रधानमंत्री जून के मध्य में सहारनपुर आकर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रधानमंत्री का संभावित दौरा केवल विश्वविद्यालय के लोकार्पण तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसके पीछे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण भी अहम हैं।
सहारनपुर पश्चिमी यूपी का प्रवेश द्वार माना जाता है और यहां दलित, पिछड़ा, मुस्लिम और किसान वर्ग का बड़ा प्रभाव है। ऐसे में भाजपा इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले 14 अप्रैल को गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के लोकार्पण कार्यक्रम में सहारनपुर आए थे।
विज्ञापन

इसके बाद अब दो माह के अंदर फिर से उनके संभावित दौरे की चर्चाएं भाजपा की सक्रियता को दर्शा रही हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पिछले पांच महीनों में करीब पांच बार सहारनपुर आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री के लगातार दौरों में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, समीक्षा बैठकें और जनसभाएं शामिल रही हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा संगठन और सरकार दोनों सहारनपुर को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें