फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पटल परिवर्तन पर सियासी दखल नगर आयुक्त ने खींची सीमा रेखा

Fri, 21 Nov 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में मलाईदार कुर्सी पाने के लिए लिपिक नगर आयुक्त पर राजनीतिक दबाव बनवा रहे हैं। लगातार आ रहे नेताओं के फोन से परेशान नगरायुक्त ने लिपिकों के लिए पत्र जारी किया है। चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी लिपिक ने किसी नेता का फोन कराया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में कई विभाग ऐसे हैं, जिनके लिए लिपिकों में होड़ रहती है। इनमें नगर आयुक्त के पेशकार, जलकल अनुभाग, निर्माण अनुभाग, स्टोर, गैराज, गृहकर एवं जलकर, उद्यान विभाग शामिल हैं। कुछ लिपिक तो मनचाहा पटल पानी के लिए हर दांवपेंच आजमा रहे हैं। जलकल अनुभाग में पूर्व के वर्षों में लिपिकों और ठेकेदारों का गठजोड़ जगजाहिर रहा है। स्टोर और गैराज में भी बड़े खेल हो चुके हैं। यही वजह है कि लोग ऐसे पटल चाहते हैं, जहां काम कम हो और भाव ज्यादा मिले। नगरायुक्त करीब दो महीने से लिपिकों के पटल बदल रहे हैं, लेकिन हैरत की बात यह है कि कुल 42 लिपिकों में से मुश्किल से आठ से दस ही लिपिक हैं, जिनके पटल बार-बार बदले जा रहे हैं, जबकि बाकी लिपिक वर्षों से पुराने पटलों पर कार्यरत हैं।
चर्चा है कि कुछ ही लिपिकों के पटल में बार-बार परिवर्तन की वजह राजनीतिक दबाव है। ऐसे में नगरायुक्त शिपू गिरि की तरफ से पत्र जारी किया गया है। इसमें लिखा कि निजी हितों की पूर्ति के उद्देश्य से विशेष पटल पर तैनाती के लिए लिपिक उन पर राजनीतिक दबाव बनवाते हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के नियम 27 (सेवा संबंधित प्रकरणों/स्थानांतरण आदि में राजनीति दबाव पर अंकुश) के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसी लिपिक के लिए किसी नेता का फोन आता है तो संबंधित लिपिक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें