फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक को घेरे खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुगर मिल चौराहे के समीप ट्रक की चपेट में आकर देवबंद कोतवाली में तैनात एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


बागपत के छपरौली निवासी सिपाही प्रदीप कुमार (25) वर्ष 2011 बैच का सिपाही था। 12 फरवरी 2015 को प्रदीप कुमार देवबंद कोतवाली में आया था, जो वर्तमान में रणखंडी पुलिस चौकी पर तैनात था। शनिवार की सुबह वह कुछ कागजों को तामिल कराने के सिलसिले में बाइक पर कोतवाली आ रहा था।

जब वह पुलिस चौकी से शुगर मिल चौराहे की तरफ बढ़ा तो पीछे से आए तेज गति ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिये के नीचे कुचल जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जानकारी की जा रही है कि ट्रक किसका है। 
विज्ञापन


बाइक स्लिप, तीन घायल
बेहट। पठानपुरा गंदेवड़ निवासी प्रदीप (22), टिंकू (21) और बाटू (24) बाइक से बेहट से गांव लौट रहे थे। हाईवे पर गांव मीरगढ़ के निकट उनकी बाइक स्लिप हो गई, जिससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें