फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में महंत की ताजपोशी से गद् गद भाजपाई

Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
देवबंद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ता गदगद हो उठे। उन्होंने नाच गाकर और मिठाई बांटकर योगी की ताजपोशी की जश्न मनाया। 
विज्ञापन


शनिवार को जैसे ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा हुई वैसे ही भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। नगर के सुभाष चौक पर जिला कार्यकारिणी सदस्य विष्णुकांत शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री अधिवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से चारों और विकास की गंगा बहेगी और प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ेगा। इतना ही नहीं कानून व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। इस अवसर पर योगेश शर्मा, विशुकांत शर्मा, विपिन त्यागी, संजय चावला, महेंद्र गिरधर आदि ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश से गुंडागर्दी, अराजकता का माहौल खत्म होगा। 
विज्ञापन


अजय गर्ग, जसवीर मलिक, संजीव जैन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सर्वमान्य नेता हैं उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में ईमानदार सरकार देगी। शिवराज सिंह रोड, डॉ. पवन सेवंई, मास्टर राजेंद्र त्यागी, प्रवेश त्यागी, ठा. लक्ष्मण सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर उमाकांत शर्मा, कुलदीप शर्मा, बोबी भटनागर अजय बिरला, सुरेंद्र प्रजापति, रोबिन मित्तल आदि मौजूद रहे। 

वहीं, भारत माता जन एकता संस्थान के कार्यालय पर भी योगी के नाम का ऐलान होने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष आरबी सिंह ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश का चुंहमुखी विकास होगा। इस अवसर पर संजय सोम, अमित राणा, गौरव राणा, सुधीर, विकास पुंडीर, अमित अनेजा, पिंकी त्यागी, प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें