फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न मनाने वालों पर सादे लिबास में भी नजर रखेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद पुलिस प्रशासन अब नए साल का जश्न मनाने की तैयारी करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखेगा। शहर के घंटाघर चौक से लेकर प्रमुख चौराहों और बाजारों के अलावा होटलों, ढाबों पर नियमित चेकिंग के साथ सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी और अफसर जश्न मनाने वालों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही खुफिया विभाग की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। शहर के व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि नववर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजनों में अनुशासन, शांति व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

इन जगहों पर होगी सबसे अधिक निगरानी
- घंटाघर चौक
- हकीकत नगर तिराहा
- कुतुबशेर तिराहा
- नुमाइश कैंप
- पटेल नगर
- बेरीबाग
- दिल्ली रोड
- कोर्ट रोड
- खलासी लाइन
- देहरादून रोड
- अंबाला रोड
इन स्थानों पर होटलों पर होगी अधिक चेकिंग
- रेलवे स्टेशन, रोडवेज और निजी बस अड्डों के अलावा शहर की बाहरी क्षेत्रों में स्थित ढाबों पर ज्यादा चेकिंग की जाएगी। शराब और मीट विक्रेताओं के यहां जुटने वाली भीड़ की गतिविधियों को भी देखा जाएगा।
पेट्रोल पंपों पर भी होगी ब्रेथ एनालाइजर से जांच
- शहर के पेट्रोल पंपों पर भी आने वाले युवकों और किशोरों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तैयारी तक की जा रही है ताकि शराब पीकर वाहन चलाने की स्थिति का पता लग सके। नाबालिग और तेज रफ्तार ड्राइविंग करने वालों के लिए पुलिस पहले ही चेतावनी दे चुकी है।
विज्ञापन

हुड़दंग से निपटने के लिए किया अलर्ट
- एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि नए साल पर जश्न के दौरान किसी तरह का हुड़दंग न हो। इसके लिए संबंधित थानों के साथ ही चौकियों तक को अलर्ट किया जा रहा है। सिटी कोतवाली, जनकपुरी, कुतुबशेर और मंडी कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें