फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आत्महत्या करने निकली विवाहिता की पुलिस ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरसावा। पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या करने जा रही महिला को महिला पुलिस ने रविवार देर शाम ढूंढकर समझाया, जिससे महिला की जान बच सकी।
नकुड़ रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पहुंच बताया कि उसकी पत्नी पारिवारिक कलह के बाद घर छोड़कर चली गई है। उसके छोटे बच्चे हैं। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और महिला के फोन की लोकेशन तथा अन्य माध्यमों से तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद महिला एसआई अनु परिहार तथा नेहा उपाध्याय ने महिला को खोज निकाला। विवाहित यमुना नदी की ओर जा रहे एक सुनसान रास्ते पर मिली, जिसे महिला पुलिसकर्मी समझा बुझाकर थाने ले आई।
विज्ञापन

विवाहिता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह घरेलू मामलों से परेशान होकर यमुना नदी में आत्महत्या करने जा रही थी। विवाहिता के मिलने पर परिजनों ने थाने में ही उसे समझाया। पुलिस ने महिला तथा परिजनों का सुलहनामा कराकर भविष्य में ऐसा गलत कदम ना उठाने की अपील की। पुलिस का धन्यवाद करते हुए परिजन विवाहिता को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें