बाजारिया रोड़ मेडिकल लाइन सोशल डिस्टेंश भूल लगी वाहनो और जनता की भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में पुलिस ने कई जगहों पर सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया। इसके साथ ही कुछ वाहनों के चालान किए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
महानगर में लॉकडाउन के दौरान रोस्टर के हिसाब से कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, देहरादून रोड, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, हकीकतनगर बाजार, दिल्ली रोड सहित अनेक इलाकों में दुकानें खुल रहीं हैं। शुक्रवार को पुलिस ने बाजारों में दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया। थाना जनकपुरी क्षेत्र में बाजोरिया रोड पर पुलिस ने कुछ वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह कोतवाली नगर, कोतवाली सदर बाजार, कोतवाली मंडी पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बाजार खुलने के दौरान पुलिस सतर्क हैं। लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बाजारिया रोड़ मेडिकल लाइन पर सड़क पर खड़े वाहनो के चालान करती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR